{"_id":"62d46dc768e0a84308388864","slug":"3-people-found-corona-positive-basti-news-gkp44403892","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित... कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित... कोरोना संक्रमण के तीन नए मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए
बस्ती। जिले में कोरोना के 660 नमूनों की रिपोर्ट रविवार को मेडिकल कॉलेज ने दी। इसमें कोरोना संक्रमण तीन नए मरीज मिले हैं। ये कोरोना संक्र मित शहर के विभिन्न हिस्सों से पाए गए हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 41 हो गई मगर यहां के दो संक्रमित लखनऊ व एक संतकबीर नगर में भर्ती है। ऐसे में जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 38 है।
इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डॉ. जय सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि जिले से रविवार को 368 नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। कहा कि हर दिन केस मिल रहे हैं। ऐसे लोगों को कोरोना के खतरे से सतर्क हो जाना चाहिए। कहा कि 18 प्लस के लोग तत्काल कोरोना का प्रीकॉशन डोज ले लें। क्योंकि यह केवल 30 सितंबर तक निशुल्क है। कोरोना टीकाकरण से वंचित अब भी मौका है वे खुद को सुरक्षित करने के लिए टीकाकरण कराएं। जिनकी दूसरी डोज बाकी है वे भी खुद को सुरक्षित न समझें।
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जगह-जगह नमूने लिए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भी जांच हो रही है। सभी को अपनी सुरक्षा के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना ही है।