{"_id":"5e249c5f8ebc3e4aec67fc8c","slug":"3-mahilayen-ghayal-basti-news-gkp337859987","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली के पानी के विवाद में भिड़ी महिलाएं, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली के पानी के विवाद में भिड़ी महिलाएं, तीन घायल
विज्ञापन
नाली के विवाद में भिड़ीं महिलाएं, तीन घायल
महराजगंज(बस्ती)। नाली के पानी को लेकर महिलाओं में जमकर मारपीट हुई जिससे तीन गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। ग्रामीणों ने बीच बचाव के बाद घायलाें को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
मामला हर्रैया थाना क्षेत्र के लबदहा गांव का है। राधे श्याम और केशरावती के बीच काफी दिनों जमीन विवाद चल रहा था। रविवार दोपहर नाली के पानी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई जो बाद में मारपीट में बदल गई। केशरावती और उनकी बेटी अर्चना व रंजना ने लाठी डंडा से राधेश्याम के परिवार पर हमला कर दिया जिससे उर्मिला (45), ननद रीता (30) घायल हो गई। केशरावती (50) को भी चोट लगी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हर्रैया के प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक ने बताया कि पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी है।