फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   29 people Found Corona posituve

कोरोना, जिले में 29 नए पॉजिटिव केस

Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
29 people Found Corona posituve
जिले में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में शनिवार को 29 लोग पॉजिटिव पाए गए। जनपद में कुल 109 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) ने कुल 779 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा जिले में पॉजिटिव हुए लोगों में से 29 रिकवर हो गए हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आ गई है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है, जबकि एंटीजन टेस्ट टीम तत्काल कर परिणाम दे देती है। जिन लोगों का एंटीजन टेस्ट निगेटिव आता है और उनके लक्षण पाए जाते हैं तो उनका भी आरटीपीसीआर कराकर रिपोर्ट जांच ली जाती है। यदि पॉजिटिव रिपोर्ट मिलती है तो तत्काल उन्हें सामान्य स्थिति में होम क्वारंटीन कर दिया जाता है। जबकि गंभीर स्थिति में उन्हें लेवल वन के अस्पताल और जरुरत पर लेवल टू कैली में भेजा जाता है। इन अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज की पूरी सुविधा मौजूद है।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी जांच कराई जाएगी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा चौराहों पर बाहर से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। हर आने जाने वालों का नमूना लेकर उसे जांच कराई जा रही है। बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़ भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हें उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइडलाइन का पालन करें। भीड़ में जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed