{"_id":"62d3106229d729250458b452","slug":"273-cases-and-only-26-solved-basti-news-gkp443934775","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: 273 मामलों में से मात्र 26 का निस्तारण.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: 273 मामलों में से मात्र 26 का निस्तारण.....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस : 273 मामलों में से मात्र 26 का निस्तारण
बस्ती। जिले में शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कुल 273 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें 26 को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। बाकी के लिए पुलिस व राजस्व टीम का गठन कर समाधान करने का निर्देश संबंधित को दिया गया।
सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अशीष श्रीवास्तव के सामने कुल 186 शिकायतें रखी गईं जिसमें से 12 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतें संबंधित विभागीय अधिकारियों को 15 दिन के भीतर निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया।
---
भानपुर में पहुंचे कमिश्नर व आईजी
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 43 मामले आए, जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, बाकी के लिए टीम गठित कर दी गई। एडीएम अभय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कमिश्नर गोविंद राजू एनएस व आईजी आरके भारद्वाज ने पहुंच कर मामलों के निस्तारण की प्रगति देखी और समय भीतर समाधान करने की हिदायत दिया।
विज्ञापन
---
रुधौली में 44 में नौ का हुआ निस्तारण
रुधौली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने अध्यक्षता किया। इस मौके पर 44 मामले दर्ज किए गए जिसमें नौ का निस्तारण मौके पर हो गया। सीओ अंबिका राम, तहसीलदार प्रमोद कुमार व बीडीओ सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।