फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   260 madrasas found operating without recognition

बिना मान्यता के संचालित पाए गए 260 मदरसे

Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
260 madrasas found operating without recognition
बिना मान्यता के संचालित पाए गए 260 मदरसे
विज्ञापन

बस्ती। शासन के निर्देश पर जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का 12 बिंदुओं पर सर्वे उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण एवं बीएसए की संयुक्त टीम ने किया। निरीक्षण के दौरान 260 मदरसे बिना मान्यता प्राप्त मिले। टीम ने इन मदरसों के संचालन से संबधित पत्रावलियों को भी खंगाला। सर्वे के बाद टीम ने रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
जिले के हर्रैया में तीन, विक्रमजोत तीन, परशुरामपुर 27, गौर 19, कप्तानगंज छह, दुबौलिया तीन, बभनान नगर पंचायत आठ, बनकटी 17, बस्ती सदर दो, बहादुरपुर 15, कुदरहा सात, नगर पालिका बस्ती में तीन, नगर पंचायत बनकटी तीन, नगर मेे एक, गनेशपुर चार, रामनगर 34, सल्टौआ 17, भानपुर तीन, रूधौली 56, सांऊघाट 25 और रूधौली नगर पंचायत में छह मदरसे बिना मान्यता के मिले हैं।
विज्ञापन

वहीं मदरसा अरबिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम बजहां के प्रबंधक अली अहमद ने बताया कि गांव के लोगों की ओर से दिये गए चंदे से मदरसा चल रहा था, आसपास के लगभग 80 बच्चे यहां धार्मिक और सामाजिक शिक्षा ग्रहण करते थे। लेकिन मान्यता न होने के कारण मदरसा बंद कर दिया गया। कई बार मान्यता के लिए प्रयास किया लेकिन पता चला कि शासन स्तर से रोक लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदरसों का सर्वे कराया गया है। जिले में 260 मदरसे बिना मान्यता के संचालित मिले हैं। संबंधित रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
-विजय प्रताप यादव, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed