फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   259 vehicles carrying students without fitness

बिना फिटनेस के विद्यार्थियों को ढो रहे 259 वाहन

Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
259 vehicles carrying students without fitness
बिना फिटनेस के विद्यार्थियों को ढो रहे 259 वाहन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में पंजीकृत 917 स्कूल वाहनों में से 259 का फिटनेस ही नहीं है। फिर भी उनका इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर बीएसए डॉ. इद्रजीत प्रजापति ने स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे अपने वाहनों का आरटीओ कार्यालय से फिटनेस करा लें। यदि बिना फिटनेस के वाहन पकड़े गए तो प्रबंधकों पर भी कार्रवाई होगी।
कई ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा भी स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, स्कूल वाहनों के लिए जो मानक निर्धारित है, उसका पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी तिवारी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से जारी फिटनेस के बाद ही बसों का संचालन कराया जाता है। इसके साथ ही सभी गाड़ियों में गति नियंत्रण भी लगाया गया है। बसों के पीछे इमरजेंसी मोबाइल नंबर भी लिखा गया है। समय-समय पर अभिभावकों के साथ मीटिंग करके सुझाव भी लिए जाते हैं। बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन रविकांश शुक्ला ने बताया कि स्कूल वाहन श्रेणी में 917 वाहन पंजीकृत हैं। इसमें से 658 वाहन फिट हैं। जिन 259 स्कूलों के वाहनों का फिटनेस नहीं है, उनके प्रबंधन को नोटिस भेजा गया है। इसके बाद भी बसों का फिटनेस न कराने वाले स्कूलों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed