{"_id":"5b7f006b42c79246664220a9","slug":"21535049835-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआईसीयू के लिए प्रथम चरण में छह वेंटीलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआईसीयू के लिए प्रथम चरण में छह वेंटीलेटर
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीआईसीयू के लिए प्रथम चरण में छह वेंटीलेटर
हर्रैया और गौर में स्थापित होंगे लाइफ सपोर्ट सिस्टम
जिले को मिलेंगे 18 वेंटीलेटर
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बच्चों की जिंदगी को लेकर गंभीर शासन की कवायद अब धरातल पर उतरने लगी है। इसके तहत जहां हर्रैया व गौर में तीन-तीन शैय्यायुक्त पीआईसीयू स्थापित किए गए हैं। वहीं, इनके लिए छह वेंटीलेटर भी शासन ने प्रथम चरण में मुहैया करा दिए हैं। इसकी स्थापना को लेकर सीएमओ ने संबंधित कंपनी के तकनीकी स्टाफ को भी बुलाया है।
मुख्यालय पर जिला अस्पताल दस शैय्यायुक्त पीआईसीयू, महिला अस्पताल में न्यू बेबी बार्न सिक यूनिट स्थापित है। यहां जेई-एईएस की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन ने उक्त रोग के लिए अतिसंवेदनशील हर्रैया, गौर व कुदरहा में भी पीआईसीयू स्थापना को हरी झंडी दी थी। इसके लिए सभी तैयारी अब पूरी हो चुकी हैं। यहां सेंट्रल ऑक्सीजन, मॉनीटर, डिफेब्रीलेटर स्थापित होना था। कुदरहा में भवन के अभाव में अब तक यह यूनिट स्थापित नहीं हो सकी है, मगर हर्रैैया व गौर स्थित सीएचसी में यूनिट स्थापित करा दिया गया है। यूनिट के लिए अति आवश्यक वेंटीलेटर की डिमांड भेजी गई थी। इसमें जिला व महिला अस्पताल के वार्डों की डिमांड थी, मगर प्रथम चरण में ग्रामीण इलाके के हर्रैया व गौर में यूनिट को रन करने के लिए छह वेंटीलेटर भेजने की हरी झंडी शासन ने दी है। दूसरे चरण में यह अन्य अस्पतालों को मिल सकेगा। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि शासन ने डिमांड मांगी थी, जिस पर जिले के लिए नौ तथा मुख्यालय के तीन अस्पतालों के लिए कुल 18 वेंटीलेटर आने हैं। प्रथम चरण में ग्रामीण इलाके में पीआईसीयू सुचारु संचालित हो सके। इसके लिए छह लाइफ सपोर्ट सिस्टम मिल गए हैं। तकनीकी टीम भी यहां आएगी।