फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चिह्नित किए जाएंगे बिजली चोर

चिह्नित किए जाएंगे बिजली चोर

Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
चिह्नित किए जाएंगे बिजली चोर
चिह्नित किए जाएंगे बिजली चोर
विज्ञापन

रुधौली।
बिजली आपूर्ति की बढ़ी समस्याओं पर शुक्रवार को चीफ इंजीनियर सीपी गुप्ता और एक्सईएन विनोद मिश्र तहसील मुख्यालय पहुंचे। इन्होंने लोगों की समस्याएं जानीं। निस्तारण के निर्देश अधीनस्थों को दिए। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई।

क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल से आएदिन शिकायतें हो रही थीं। इसे विभाग के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। महादेव सिंह रोड निवासी महेंद्र ने शिकायत के एक सप्ताह बाद भी बिजली नहीं ठीक करने और विद्युत संविदाकर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों ने संविदाकर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। धंसा निवासी केएल शर्मा के बीपीएल कनेक्शन के सवाल पर कहा कि ऐसे परिवारों को एकमुश्त सिर्फ 1330 या 130 रुपये में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। 130 रुपये में लेने पर हर महीने बिल के साथ 100 रुपये 12 किस्तों में देना होगा। वर्ष 2014 में स्वीकृत 132 केवीए के उपकेंद्र की स्थापना नहीं होने के सवाल पर बताया कि तहसील प्रशासन ने जमीन तो बता दी लेकिन लेखपाल उसे चिन्हित नहीं कर रहे हैं। इसके चलते योजना लटकी हुई है। लो वोल्टेज और कम आपूर्ति पर अधिकारियों ने कहा कि मंत्रालय की ओर से बांसी सबस्टेशन को सभी क्षेत्रों में एक बराबर आपूर्ति के लिए सख्ती से निर्देशित किया गया है। प्रदेश सरकार अक्तूबर 2017 तक ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक वैध विद्युत कनेक्शन पहुंचाने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही। इसी क्रम में घर की जांच में उपभोग क्षमता दर्ज कर मीटर लगाने और विद्युत चोरों को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। कनेक्शन लेने की अपील और न लेने वालों की भी सूची तैयार कर विभाग को देने की व्यवस्था पर कार्ययोजना बना चुकी है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से 67 नये ट्रांसफॉर्मरों को स्वीकृति मिली है इससे लो वोल्टेज की समस्या दूर होगी। बताया कि जब तक स्थानीय जेई साथ न हों उपभोक्ता ऐसे किसी भी व्यक्ति को कोई भी कागजात न दिखाएं न ही मीटर से छेड़छाड़ करने दें। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह संजू, मंडल अध्यक्ष राम उपग्रह जायसवाल, विजय कुमार पांडेय, मनोज ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed