{"_id":"594e53a34f1c1b58248b469d","slug":"201498305443-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा टीम का दूध के खिलाफ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा टीम का दूध के खिलाफ अभियान
Updated Sat, 24 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध में तमाम हानिकारक पदार्थों की मिलावट की शिकायत को संज्ञान में लेकर खाद्य सुरक्षा टीम ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हंडिया चौराहा, चैनपुरवा ओवर ब्रिज, आयकर तिराहा सिविल लाइन्स, कचहरी चौराहा, पांडेय बाजार डुमरियागंज रोड पर टीम ने जांच कर नमूने एकत्र किए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया है।
सुबह खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जांच के लिए निकली। इन टीमों ने पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हडिया चौराहा, चैनपुरवा ब्रिज, पांडेय बाजार डुमरियागंज रोड पर रसूलपुर गांव निवासी सुखलाल, सोनबरसा गांव निवासी लालबहादुर, वाल्टरगंज के गौरा निवासी रामवचन, लालगंज के अमौना गांव निवासी नंद लाल के अलावा नरायनपुर गांव निवासी विनोद कुमार, गौर थाना क्षेत्र के सुकरौली गांव निवासी अनिल कुमार द्वारा बेंचे जाने वाले दूध का नमूना लिया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव ,गीता त्रिपाठी मौजूद रहे। अभिहित अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि दूध में मिलावट को लेकर शासन गंभीर है। इसके तहत जांच अभियान चलाया जा रहा है। टीम लगातार इस पर काम कर रही है।