फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   200 children left for educational trip

Basti News: 200 बच्चे शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना

Thu, 14 Mar 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
200 children left for educational trip
कुशीनगर और गोरखपुर चिड़ियाघर का उठाएंगे लुत्फ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के 200 बच्चों के शैक्षिक भ्रमण यात्रा की बस को बुधवार को डीएम अंद्रा वामसी ने कलक्ट्रेट परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बच्चों को कैप, लंच पैकेट और खाद्य सामग्री वितरित की।
डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय बच्चों के लिए एक्सपोजर विजिट एक अच्छी योजना है। बच्चे भी देश-दुनिया के विभिन्न नए स्थलों और नई चीजों से रूबरू हो सकेंगे। बच्चों को गौतमबुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर और गोरखपुर चिड़ियाघर की सैर कराई जाएगी।
विज्ञापन


बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हर बच्चों को शैक्षिक भ्रमण कराया जाता है। इस बार जनपद से विभिन्न स्कूलों व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पढ़ने वाले 200 छात्र-छात्राओं को जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व में महात्मा बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली कुशीनगर तथा प्राणी उद्यान गोरखपुर का भ्रमण कराया जाएगा। जहां बच्चे भगवान बुद्ध व उनके जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों के बारे में तथा चिड़ियाघर में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों और पशु-पक्षियों की जानकारी हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed