फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   2 Truck driver injured

हादसे में ट्रक के दो चालक घायल,एक ही हालत नाजुक

Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
2 Truck driver injured
हादसे में दो ट्रक चालक घायल, एक की हालत नाजुक
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर मुंडेरवा थाने के मुजेहना के निकट बुधवार आधी रात को ट्रक से उतरते समय चालक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। चालक का पैर पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सहयोगी चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना में ट्रक में सवार दूसरा चालक भी घायल हो गया। कुशीनगर से गिट्टी लादने के लिए एक ट्रक झांसी जा रहा था। ट्रक पर दो चालक प्रमोद गुप्ता निवासी लंगड़ी थाना हाटा कुशीनगर और भोले गुप्ता निवासी रेहुआ मछली गांवां थाना अहिरौली बाजार कुशीनगर चल रहे थे। भोले गुप्ता के मुताबिक रात 12 बजे दोनों ने संतकबीरनगर के एक ढाबे पर रुककर खाना खाया।
विज्ञापन

भोले गुप्ता खाना खाकर केबिन में सोने चला गया। देर रात 12:30 बजे मुंडेरवा थाने के मुजेहना के निकट प्रमोद गुप्ता ट्रक खड़ा करके उतरने लगा। इसी बीच पीछे से अज्ञात ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक सड़क के किनारे चला गया। टक्कर मारने वाला ट्रक प्रमोद गुप्ता को चपेट में लेकर उसे घसीटते हुए कुछ दूर तक चली गई। घटना में दोनों चालक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में भोले गुप्ता की हालत में सुधार हो गया लेकिन प्रमोद गुप्ता के पैर और शरीर में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर भी प्रमोद की हालत लगातार बिगड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed