{"_id":"6259c2e5d9de0650f248f193","slug":"2-died-in-accidents-basti-news-gkp43350609","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसे में बालक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसे में बालक समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसे में बालक समेत दो की मौत
बस्ती। अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में चार वर्षीय बालक ओर 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाली थानाक्षेत्र के डारीडीहा पेट्रोल पंप के पास एक स्कूल बस ने 14 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव निवासी शिवांश 14 पुत्र धीरज पाल मिश्रौलिया स्टेट फेज वन स्थित अपने आवास से अपनी बहन निधि को मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने पैतृक गांव मेहनौना जा रहे थे। जैसे ही वह ड़ारीडीहा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे , सामने से पहुंची एक स्कूल बस ने टक्कर मार दिया। जिससे शिवांश उछलकर कुछ दूर जाकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने शिवांश को कैली अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शिवांश की मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के परसा परशुरामपुर मार्ग पर स्थित इटवा गांव के उत्तर नहर पटरी पर खेल रहे चार वर्षीय मासूम की चार पहिया वाहन की चपेट में आने से मौत हो गयी। आसपास के लोगों ने वाहन चालक को पकड़ लिया और काफी पिटाई की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटवा गांव निवासी अजय कुमार चौरसिया ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सरैया खास गांव निवासी संतोष कुमार दुबे अपनी चार पहिया गाड़ी लेकर जा रहे थे। नहर की पटरी पर खेल रहा चार वर्षीय बालक आदित्य चौरसिया चपेट में आ गया। आसपास के लोग घायल को अस्पताल ले जा रहे थे मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने शव व वाहन को कब्जे में ले लिया है।