{"_id":"5c59c9aabdec224e1b7f658a","slug":"191549388202-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुड़ी बिजली, ग्रामीणों ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुड़ी बिजली, ग्रामीणों ने जताई खुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंपैक्ट
जुड़ी बिजली, ग्रामीणों ने जताई खुशी
अमर उजाला ने छापी थी ग्रामीणों के प्रदर्शन की खबर
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। कुदरहा ब्लॉक के जितुआपुर गांव में आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं लग पाई थी। बाढ़ के समय क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे महादेवा के विधायक रवि सोनकर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बिजली निगम को कनेक्शन के निर्देश दिए थे। निगम ने तीन महीने पहले गांव में खंभा, तार, ट्रांसफार्मर लगा कर छोड़ दिया था। इससे ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे थे।
अमर उजाला ने तीन फरवरी के अंक में बिजली के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन नामक शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर का असर हुआ कि निगम ने तत्परता दिखाते हुए दो दिनों के भीतर मंगलवार को गांव में आपूर्ति शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आपूर्ति बहाल होने के बाद खुशी जताई। ग्रामीण अनिल राजभर, राजेंद्र राजभर, अरविन्द राजभर, रवीन्द्र यादव, याकूब, रामखेलावन, मुकेश, हनुमान, मुलका, बिंदा, अमरावती, दुर्गावती, बाबूलाल, लक्ष्मी प्रसाद आदि ने सराहनीय योगदान के लिए अमर उजाला के प्रति आभार व्यक्त किया।