फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1.90 crore fraud in the name of selling a house, FIR registered

Basti News: मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ की धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 22 Aug 2026 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
1.90 crore fraud in the name of selling a house, FIR registered
बस्ती। रामेश्वरपुर में मकान बेचने के नाम पर 1.90 करोड़ रुपये लेने और रजिस्ट्री से इन्कार करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दंपती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पिकौरा बक्स निवासी दिव्यांशु खरे ने शिकायत में बताया कि रत्नाकर श्रीवास्तव ने दो मंजिला मकान बेचने का सौदा ढाई करोड़ रुपये में किया था। नगर पालिका का एसेसमेंट प्रपत्र दिखाकर मकान अपने नाम बताया गया। भरोसा करके उन्होंने और उनके चाचा ने 15 जुलाई 2025 तक अलग-अलग किस्तों में 1.90 करोड़ रुपये रत्नाकर और उनकी पत्नी के खातों में भेज दिए। इसके बाद रजिस्ट्री में टालमटोल होने लगी। नगर पालिका से दस्तावेजों की जांच कराने पर मकान रत्नाकर के बजाय उनकी मां कृष्ण मोहनी के नाम दर्ज मिला। रकम वापस मांगने पर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद न्यायालय की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रत्नाकर श्रीवास्तव और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed