फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... कायाकल्प पुरस्कार: टीवी अस्पताल,सीएचसी कप्तानगंज चयनित

फोटो... कायाकल्प पुरस्कार: टीवी अस्पताल,सीएचसी कप्तानगंज चयनित

Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो... कायाकल्प पुरस्कार: टीवी अस्पताल,सीएचसी कप्तानगंज चयनित
फोटो...
विज्ञापन

कायाकल्प पुरस्कार : टीवी अस्पताल, सीएचसी कप्तानगंज चयनित
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए दिया जाता है कायाकल्प पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रेरित करने के लिए शुरू किए गए कायाकल्प पुरस्कार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज, टीबी अस्पताल बस्ती का चयन किया गया है। सर्वोत्तम चिकित्सीय सेवाओं के लिए प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार के लिए चयन होने पर सीएमओ डॉ. जेएल कुशवाहा ने डीएम डॉ. राजशेखर के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। डीएम ने बताया कि इससे चिकित्सा सेवा से जुड़ी टीम की हौसलाफजाई होती है।

दो मई 2015 को आरंभ की गई भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना में एक निर्धारित चेक लिस्ट के आधार पर स्वास्थ्य केन्द्रों का तीन चरणों में असेस्मेंट किया जाता है। तीनों चरणों में 70 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली चिकित्सा इकाइयों को राष्ट्रीय/राज्य स्तर पर सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं अवार्ड राशि प्रदान की जाती है। जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपये और पीएचसी को 50 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed