{"_id":"62dafa3efd67f00b4003ffd7","slug":"18-case-registerd-in-marpeet-basti-news-gkp444604753","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 18 पर मुकदमा
बस्ती। मारपीट के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 18 नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें वाल्टरगंज, छावनी, गौर, कलवारी, नगर, सोनहा थाने में यह मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।
वाल्टरगंज थाने के बड़ी बक्सई गांव के चंचल चौधरी ने गांव के छह लोगों के विरुद्घ तहरीर देकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने उनके बरामदे में साइकिल, चारपाई व लकड़ी लाकर रख दिया। मना करने पर चंचल चौधरी और उसकी बहन सरस्वती को मारापीटा। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने राजदेव, राज कुमार, धीरेन्द्र, राम दीन की बहू, रामदीन की पत्नी और रामदीन की बेटियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
वहीं, छावनी पुलिस ने बच्चों की रंजिश में मारपीट व धमकी देने के आरोप में रामगढ़ (नारापार) निवासी ज्ञानमती देवी की तहरीर पर बालचंद, रेखा और पूजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गौर पुलिस ने विशुनपुर निवासी शिवपूजन की तहरीर पर गांव के ही अनिल तिवारी के विरुद्घ मारने पीटने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी ने अपने भाई के बारे में पूछते हुए मारापीटा।
विज्ञापन
कलवारी पुलिस ने पुरानी रंजिश में मारपीट के एक मामले में कड़सरी निवासी वीरेंद्र की तहरीर पर इसी थाने के गौरा रोहारी निवासी डीएम, अंकित व मंजीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं नगर थाने की पुलिस ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में मंझरिया निवासी शिव कुमार उर्फ अक्कू की तहरीर पर उसी गांव के राम चन्दर, सतीश, शिव कुमार और प्रमोद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
उधर, सोनहा थाने के परसा झुंगिया गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट के मामले में कलावती देवी पत्नी रमेश चन्द्र की तहरीर पर कसरुन्निशा पुत्री रईश निवासी औरंगाबाद थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर और तीन व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।