फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   17530 given police recruiotment test

17,530 ने लिखी खुद की तकदीर,1670 वंचित

Tue, 19 Jun 2018 11:59 PM IST
basti
basti Updated Tue, 19 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
17530 given police recruiotment test
परीक्षा केंद्र पर लगी लंबी कतार। - फोटो : amar ujala
बस्ती। पुलिस एवं पीएसी आरक्षी भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। परीक्षा केंद्रों पर जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही तो वहीं परीक्षा में पारदर्शिता के लिये सीसीटीवी कैमरों एवं बायोमीट्रिक हाजिरी के साथ पुख्ता व्यवस्था की गई थी। 
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे के बीच भर्ती परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान डीआईजी डॉ. राकेश शंकर, एसपी दिलीप कुमार, सीओ सिटी आलोक सिंह समेत अन्य अधिकारी केंद्रों का भ्रमण करते रहे। नोडल अधिकारी/एएसपी पंकज ने बताया कि किसी भी केंद्र से कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई। गोविंद राम सक्सेरिया इंटर कॉलेज, बेगम खैर इंटर कॉलेज, खैर इंटर कॉलेज, द सिटी मांटेसरी स्कूल, यूनिक साइंस एकेडमी, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, सरला इंटरनेशनल, श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, राम सहाय सिंह कन्या महाविद्यालय में परीक्षा हुई। इस जिले के लिए कुल 19 हजार 200 अभ्यर्थियों में से दोनों दिन की चारों पालियों में 17,530 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। कुल 1670 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे। पहले दिन की पहली पॉली में 4111 और दूसरी पाली में 4166 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन की दोनों पालियों में कुल 8277 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 1323 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित थे। दूसरे दिन कुल 9200 में 8253 ने परीक्षा दी। पहली पाली में 4800 की जगह 4077 परीक्षार्थी परीक्षा दिए। 723 अनुपस्थित रहे। मंगलवार को सुबह की पाली में 4800 आवंटन के सापेक्ष 4176 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 624 अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रहे। इनमें ज्यादातर अनुपस्थित रहे लेकिन कई परीक्षा केंद्र पर देर से पहुंचने की वजह से परीक्षा नहीं दे सके। व्यवस्था ऐसी कि ट्रेजरी से लेकर कॉलेज के स्ट्रांग रूम तक प्रश्नपत्र पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। परीक्षा कराने की एजेंसी के सदस्यों के साथ इंस्पेक्टर एवं पुलिस-प्रशासनिक अफसरों की टीम परीक्षा समाप्त होने का बाद ओएमआर शीट सुरक्षित रखे जाने तक मुस्तैद रही। परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र देखने के बाद मेटल डिटेक्टर से सघन जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों के भीतर बायोमीट्रिक तरीके से हाजिरी सुनिश्चित के बाद सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षार्थियों की परीक्षा सम्पन्न कराई गई। परीक्षार्थियों के संख्या के आधार पर केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिसमें उपनिरीक्षक, सिपाही एवं महिला सिपाही एवं दो परीक्षा केंद्रों के बीच एक थानेदार मुस्तैद रहे साथ ही अफसरों के साथ डीएम एसपी भी भ्रमणशील रहते हुए पल-पल की जानकारी लेते रहे। परीक्षा सम्पन्न होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed