फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16634 persons vaccinated

410 बूथों पर16634 को दी गई कोविडरोधी वैक्सीन

Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
16634  persons vaccinated
410 बूथों पर 16, 634 को दी गई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में कोरोना टीकाकरण का क्रम में 410 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। कुल 17 हजार टीकाकरण का लक्ष्य था, जिसमें 16634 को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि प्रीकॉशन डोज और पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज जल्द लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान में 213 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। अभियान में 2545 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन की डोज दी गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। महिला अस्पताल में 135 को को-वैक्सीन व 102 को कोविशील्ड लगी। जिला अस्पताल में 35 को कोविशील्ड और 79 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। नोडल अधिकारी नगरीय डॉ. एके कुशवाहा के नेतृत्व में शहर के कहीं जगहों पर कैंप लगाकर वैक्सीनेशन हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) से टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed