{"_id":"5baa7c6e867a55013270f8c6","slug":"161537899630-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ दोनो कालेजों का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ दोनो कालेजों का चुनाव
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरक्षा कारणों से स्थगित हुआ दोनों कॉलेजों का चुनाव
प्रशासन ने देर शाम स्थगन का जारी किया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर के एपीएनपीजी कॉलेज व किसान पीजी कॉलेज में पहली अक्तूबर को प्रस्तावित चुनाव प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दिया है। देर शाम हुए इस निर्णय के बाद प्रशासन ने बयान जारी किया। 26 और 27 सितंबर को दोनों कॉलेज बंद रहेंगे।
छात्रसंघ चुनाव की घोषणा अभी दो दिन पहले ही प्रशासन ने की थी। दोनों पीजी कॉलेजों में चुनाव की तिथि पहली अक्तूबर को तय की गई थी। प्रशासन ने चुनाव के लिए पर्याप्त माहौल न होने की जानकारी के बाद डीएम डॉ. राजशेखर के निर्देश पर एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल व सीओ सिटी आलोक सिंह ने दोनों महाविद्यालयों का निरीक्षण किया। परिसर का माहौल देखकर सुरक्षा के लिए ठीक न बताते हुए दोनों महाविद्यालयों के कार्यवाहक प्राचार्यों से बात की। दोनों प्राचार्य सिद्धार्थनगर गए हुए थे। इसके बाद अभिसूचना इकाई ने भी आख्या दी थी कि त्योहार और शांति सुरक्षा के चलते चुनाव कराना ठीक नहीं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया है। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि सुरक्षा कारणों से अग्रिम आदेश तक चुनाव स्थगित कर दिया गया है।