फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   केंद्रीय टीम ने जानी कोरमा की हकीकत

केंद्रीय टीम ने जानी कोरमा की हकीकत

Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने जानी कोरमा की हकीकत
फोटो
विज्ञापन

केंद्रीय टीम ने जानी कोरमा की हकीकत
प्रधान व सदस्यों के न रहेने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
गायघाट। विकास क्षेत्र कुदरहा की ग्राम पंचायत कोरमा में बुधवार दोपहर केंद्रीय टीम ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बैठक हुई। ग्राम प्रधान रेनू व ग्राम पंचायत के सदस्यों के अनुपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए टीम ने इसे अनुशासनहीनता बताया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सफाईकर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान के पति धर्मेंद्र पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई। केन्द्रीय टीम से आए अन्त्योदय मिशन एनआईआरडी के ट्रेनिंग मैनेजर डॉ डीडी गरणा ने बताया कि वर्ष 2017 में मिशन अंत्योदय के तहत किये गए उपाय से क्या-क्या बदलाव हुआ। यदि कोई बदलाव नहीं आया तो क्यों नहीं आया। गांव में विकास कार्यों को बढ़ावा देने और लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए आमजन से सुझाव प्राप्त कर केंद्र सरकार तक पहुंचाना ही केंद्रीय टीम का लक्ष्य है। डॉ गरणा ने बताया कि बैठक में ग्राम पंचायत के सभी निवासियों को तो रहना ही चाहिए। साथ ही ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत के सदस्यगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अलावा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की उपस्थित अनिवार्य रूप से होना चाहिए। विकास के क्षेत्र में गांव के पिछड़ेपन को लेकर चिंता जताई। इस बाबत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) धन प्रकाश शुक्ल ने बताया कि अचानक सूचना मिलने के कारण आमजन को बैठक में नहीं बुलाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed