{"_id":"5b3fa6384f1c1bc5248b4d90","slug":"161530897976-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक से नदारद इंजीनियर को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक से नदारद इंजीनियर को नोटिस
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बैठक से नदारद इंजीनियर को नोटिस
दो दिन में निस्तारित करें जनसमस्याएं: डीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जनसुनवाई पोर्टल, मुख्यमंत्री संदर्भ, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से संबंधित लंबित मामलों की डीएम ने शुक्रवार को समीक्षा की। जिले से ब्लॉकस्तर तक 80 प्रतिशत मामले लंबित रहने पर नाराजगी जताई और दो दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में हर्रैया के अधिशासी अभियंता के नहीं पहुंचने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
शुक्रवार को विकास भवन में हुई बैठक में डीएम डॉ. राजशेखर ने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल/आईजीआरएस के सिस्टम को जानना होगा। प्रत्येक दिन इस पोर्टल को खोलकर इसकी समीक्षा करें। इन संदर्भों का मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की ओर से समीक्षा की जाती है। जिले से लेकर ब्लॉक स्तर के लगभग 80 से ज्यादा मामले लम्बित हैं। जिसमें राजस्व, विकास, पुलिस आदि विभाग के मामले शामिल हैं। दो दिन के अंदर निस्तारण करने का निर्देश दिया साथ ही सोमवार को दोबारा समीक्षा की बात कही। अधिशासी अभियन्ता हर्रैया के समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचने पर शो काज नोटिस जारी किया गया। इनसे संबंधित 16 मामले लंबित हैं। सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डेय, सीआरओ/ प्रभारी एडीएम रामदुलारे पाण्डेय, एएसपी पंकज, पीडी आरपी सिंह, डीएफओ के अलावा विभिनन विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
जनसुविधा केंद्र से मिलेंगी सूचनाएं
बस्ती। जनसूचनाओं के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट लैब (एनआईसी) में जनसुविधा केन्द्र सप्ताह भर में कार्य करना शुरू कर देगा। डीएम राज शेखर के निर्देश पर यह केन्द्र जिला नियंत्रण के रूप में कार्य करेगा। यहां से बाढ़ नियंत्रण, आपदा नियंत्रण आदि कार्य किए जाएंगे। शासन के निर्देशानुसार सोशल मीडिया-ट्विटर, व्हाट्सएप आदि जिला स्तर के संचालित होंगे। प्रथम चरण में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। जनसुविधा केंद्र के लिए फोन नं0 05542-245150 अलॉट किया गया है। तकनीकी निदेशक एनआईसी, उप सूचना निदेशक के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी को लगाया गया है। केंद्र से जिले से लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के अलावा सभी थानाध्यक्षों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
मंडलीय समीक्षा 10 को
बस्ती। मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर की अध्यक्षता में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा 10 जुलाई को होगी। आयुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है।