फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ग्रामीणांचल में गूंजता रहा ईद मुबारक

ग्रामीणांचल में गूंजता रहा ईद मुबारक

Mon, 26 Jun 2017 06:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणांचल में गूंजता रहा ईद मुबारक
ग्रामीणांचल में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई गई। ईदगाहों और मस्जिदों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। ईद की नमाज के दौरान लोगों ने मुल्क में शांति एवं अमन चैन के लिए विशेष दुआ की। जिसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों ने मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के जामा मस्जिद , भदावल, लबदहा, महूघाट, पकड़ी, चेफवा, बरहुपर, विहरा, पूरबेचू, हरजनपुर बाबू, नरसिंहपुर, पुरैना, रमया, छपिया बुजुर्ग आदि स्थानों पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने दूसरे समुदाय के शुभचिंतकों को भी सेवईयों व अन्य पकवानों को खिलाकर गले लगाया। एसडीएम हरिश्चन्द्र सिंह, सीओ एसएन सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद एंव नायब तहसीलदार विजय कुमार सिंह ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।। एसओ पंकज गुप्ता पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के मुताबिक बानपुर, खोरिया, अहिरौली, मुरादपुर, नेवारी, मथौली, टीकवाजोत, महथा समेत कई स्थानों पर नमाज अदा की गई। मौलाना सलमान रहमानी ने कहा कि बेशक हमारा मुल्क गंगा जमुनी तहजीब का मरकज रहा है और हिंदू-मुस्लिम इस मुल्क के दो आंखें हैं। मौलाना शमीम ने मुल्क की अमन चैन सलामती के लिए दुआ की। विधायक रवि सोनकर, प्रभात मिश्रा, अश्वनी उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, ई. अरविंद पाल, गजानन पाल आदि ने लोगों के घरों पर जाकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में स्थित मस्जिद में सैकड़ों की संख्या लोगों ने एकसाथ नमाज अदा की। सोनहा पुलिस यातायात, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रही। क्षेत्र के नरखोरिया, रामनगर, बेईली, करैली, बनगवां,परसाकुतुब, मझारी बाजार, ढेडीकुईया, पिरैला गरीब,ख् कोहडा, तुसायल आदि क्षेत्रों भी नमाज अदा की गई। सोनहा प्रतिनिधि के मुताबिक चौकवां, बंजरिया, करीमनगर, हसनापुर, पचमोहनी, सोनहा, आमा, छनवतिया, रामपुर मुंडरी समेत दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के भ्रमण में रहे। दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक बैरागल, सैनिया, गुलौरी बुर्जग, विशेषरगंज, देवकली, रूपगढ़, निदूरी, रानीपुर खुर्द में खुशहाली व अमन के लिए दुआ मांगी गई।


अमन व शांति के लिए रोजेदारों ने मांगी दुआएं
भाईचारे एवं देश की सलामती के लिए दुआ की
मुंडेरवा क्षेत्र में उमरी अहरा, बडढाड, मनिकौरा कला, जय विजय, सैदवारे, परसा हज्जाम, ओडवारा, पक्कवा बाजार सहित 19 ईदगाहों व कई मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। महसो क्षेत्र में भुवनी, रामपुर, सिकरा पठान, समेत तमाम ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मौलाना याकुब ने कहा कि ईद की नमाज के दौरान भाईचारे एवं देश की सलामती के लिए दुआ की गई। गायघाट/कलवारी प्रतिनिधियों के मुताबिक ईदगाहों व मस्जिदों में नमाज के बाद लगे मेले का लोगों ने लुत्फ उठाया। महुवा डाबर, कुसौरी, कोडर, कलवारी, खमरिया, मिस्रौलिया, गायघाट, चरकैला, बेदारी आदि में शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार देरशाम तक मनाया जाता रहा। थानाध्यक्ष कलवारी अवधेश राज सिंह ने त्योहार के शांतिपूर्ण होने पर क्षेत्रीय जनता के सहयोगी सराहना की। वाल्टरगंज क्षेत्र के जगतापुर कोयलसा सेहबरा, देईपर, लक्ष्मणपुर ,नवादा, दसिया, पुराना, जमदाशाही क्षेत्रों में सुबह से ही काफी चहल पहल थी। लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते रहे। थानाध्यक्ष संजय शुक्ला मय फोर्स क्षेत्र के सभी मस्जिदों व ईदगाहों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed