फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 players who passed the divisional football trials were included in the team.

Basti News: फुटबाल के मंडलीय ट्रायल में सफल हुए 16 खिलाड़ी टीम में शामिल

Sat, 05 Sep 2026 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
16 players who passed the divisional football trials were included in the team.
मंडलीय फुटबॉल खेल के ट्रायल में शामिल ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
बस्ती। आगरा मंडल में सात से 14 सितंबर तक आयोजित होनी वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम प्रतिभाग करेगी। टीम खिलाड़ियों का मंडलीय चयन-ट्रायल शनिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसमें सफल 16 खिलाड़ी टीम में शामिल किए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे से आयोजित मंडलीय ट्रायल में 20 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे। ट्रायल में सफल खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। ये खिलाड़ी आगरा मंडल में धमाल मचाएंगे। टीम में अनंत सिंह, यश पांडेय, शिखर मिश्र, रूद्र चौधरी, आदित्य, रौनक सक्सेना, शशांक त्रिपाठी, शौर्य सिंह, मो. कैफ, मनु मिश्र, अजान, आदित्य कुमार, अर्नव कुमार मिश्र, अवनीश यादव, मयंक चतुर्वेदी और आदित्य नाथ शुक्ल शामिल हैं। टीम मैनेजर के रूप में आदित्य दूबे शामिल होंगे। चयन-ट्रायल में उप क्रीड़ा अधिकारी शकील अहमद, विकास सोनकर आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed