फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आठ घर जले,एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा--

आठ घर जले, एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा

Mon, 27 May 2019 11:56 PM IST
Basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 27 May 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
आठ घर जले,एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसा--
सीएचसी रूधौली से जिला अस्पताल किया गया रेफर - फोटो : अमर उजाला
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के रूधौली थाना क्षेत्र के बढ़यालाल सिंह में सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आठ घर जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

घर में लगी आग से परिवार और सामान को बचाते समय सुभावन चौहान (40) गंभीर रूप झुलस गए। जिन्हें सीएचसी रूधौली में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। ग्राम प्रधान मुस्ताक अहमद की सूचना पाकर मौके पर पहचे थानाध्यक्ष रूधौली और ग्राम विकास अधिकारी बढ़या लाल सिंह प्रमोद कुमार ने पीड़ितों को खाने पीने की व्यवस्था कोटेदार के माध्यम से सुनिश्चित कराई। घटना के बाबत ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घरों में आग कैसे लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से सुभावन, पूर्णमासी, हंसू, नंदलाल, मनोज कुमार, रामकरन, राम सहाय, विजय भान के घर जले हैं। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि फूस के घरों में लगी आग ने पक्के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस बाबत एसडीएम राजेश सिंह ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों सहायता दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed