{"_id":"5be9d065bdec2269945cab05","slug":"151542049893-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे टीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे टीईटी
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
25 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे टीईटी
जिले में बनाए गए 35 परीक्षा केंद्र
सीसीटीवी कैमरे वाले कक्ष में होगी परीक्षा
18 नवंबर को आयोजित होगी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर शिक्षा विभाग और प्रशासन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से लैस कक्ष में ही परीक्षा कराई जाएगी।
इस बार जिले में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जबकि 25683 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम की रणनीति भी तैयार की जा रही है। नकलविहीन व शुचितापूर्ण परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर एक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की जाएगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली प्राथमिक स्तर पर होगी। इसमें 17496 परीक्षार्थी बैठेंगे। दूसरी पाली जूनियर स्तर के लिए होगी। इसमें 8187 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा होगी। अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रभात कुमार ने परीक्षा के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। दिशा निर्देश के तहत परीक्षा कक्ष में परीक्षार्थी प्रवेश पत्र के साथ ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र की मूल प्रति तथा प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा शुरू होने पर कोई अभ्यर्थी आता है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। डीआईओएस डॉ. बृजभूूषण मौर्या ने कहा कि परीक्षा केंद्र मानक के अनुसार बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ जाने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। लेकिन परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी हाईवे और सड़क के किनारे स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। शीघ्र ही केंद्र व्यवस्थापकों की डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी।