{"_id":"5bd4b5cdbdec22696c1d19d2","slug":"151540666829-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भानपुर तहसील मुख्यालय को अब 22 घंटे बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भानपुर तहसील मुख्यालय को अब 22 घंटे बिजली
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो
भानपुर तहसील मुख्यालय को अब 22 घंटे बिजली
1.5 एमवीए क्षमता वाले नए विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। तहसील मुख्यालय के लिए बिजली मामले में अच्छे दिन आ गए। 1.5 एमवीए क्षमता वाले विद्युत उपकेंद्र से शुक्रवार शाम 4:45 बजे से पूजन-अर्चन के बाद आपूर्ति शुरू हो गई है। इससे तहसील को अब 22 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
उपकेंद्र के एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि अभी सिर्फ सब स्टेशन और तहसील कार्यालय की आपूर्ति सुनिश्चित कराई गई है। अस्पताल और कस्बे को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। इसके लिए पोल और तार के ऊपर से गुजरने वाली टहनियां और डालों की कटाई-छंटाई के साथ उन्य उपकरणों को ठीक करने का काम शुरू किया गया है। जिसे कुछ समय में पूरा कराकर कस्बे की आपूर्ति भी सुनिश्चित करा दी जाएगी, जिसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलना शुरू हो जाएगा। इस नए पावर हाउस को सिद्धार्थनगर के सिरसिया सब स्टेशन से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। कस्बे वालों को कहना है कि 22 घंटे की आपूर्ति मिलने से कार्यालयों पर जेनरेटर के तेल को लेकर आने वाले भारी भरकम बोझ से फौरी राहत मिलेगी। नए पावर हाउस के संचालन के लिए एसएसओ अमर नाथ यादव, अजय कुमार मिश्रा व लाल चंद को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि फूलराम को केंद्र प्रभारी बनाया गया है। विद्युत उपकेन्द्र के सफल संचालन पर जगदम्बा प्रसाद, संकटा पाण्डेय, छोटेलाल, महेश कुमार, राम चन्द्र, फूलराम, अरुण कुमार गुप्ता, तारिख, डब्लू पांडेय, गंगाराम, केशव आदि ने खुशी जताई है। इन लोगों का कहना है कि अधिकारियों कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के बाद अब भानपुर तहसील कार्यालय को 22 घंटे की विद्युत आपूर्ति मिलेगी। दीपावली से पहले शुरू हुआ विद्युत उपकेंद्र सौगात के रूप में देखा जा रहा है।