फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीएम का संदेश, पढ़ाया गया दायित्व का पाठ

सीएम का संदेश, पढ़ाया गया दायित्व का पाठ

Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीएम का संदेश, पढ़ाया गया दायित्व का पाठ
सीएम का संदेश, पढ़ाया दायित्व का पाठ
विज्ञापन

आशा सम्मेलन : आयुक्त ने स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिलाया संकल्प
डीएम ने बेहतर कार्य करने वाली 14 आशाओं को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को आयोजित आशा सम्मेलन व आशा सम्मान समारोह में डीएम डॉ. राजशेखर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का संदेश पढ़ कर सुनाया। इसके बाद आशा को उनके दायित्वों व कर्तव्यों का पाठ पढ़ाया गया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आयुक्त अलका टंडन भटनागर व डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में एनएचएम के मंडल प्रबंधक अरविंद पांडेय ने कहा आयुष्मान भारत, जननी सुरक्षा, मातृत्व वंदन योजना में आशा के सहयोग की प्रशंसा की। बताया कि मातृ शिशु मृत्यु दर में कमी आई है। इसमें देश भर में प्रदेश को अव्वल स्थान हासिल हुआ है। इसमें अपने जिले का भी योगदान बेहतर है। इसका श्रेय आशा को जाता है। एनएचएम के जिला प्रबंधक राकेश चंद्र पांडेय व दुर्गेश मल्ल ने आशा के दायित्व व कर्तव्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि गांव में गर्भवती की देखभाल के अलावा समय-समय पर उन्हें इंजेक्शन व जरूरी दवाओं के प्रयोग में आशा सहयोग करें। यह दायित्व है कि अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव हो, जिससे मातृ व शिशु मृत्यु दर में और कमी आए।
विज्ञापन

इस मौके पर उपस्थित लोगों को बैच लगाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में मरविटया की आशा, कप्तानगंज की नीता, साऊंघाट की पूर्णिमा, भानपुर की अंगूरा व परशुरामपुर की नीलम पांडेय सहित 14 आशा को बेहतर कार्य के लिए डीएम व आयुक्त ने सम्मानित किया। इसी क्रम में आशा संगिनी कांति को भी सम्मानित किया गया। सीएमओ डॅा. जेएलएम कुशवाहा ने जिला शिक्षा अधिकारी एलके पांडेय को बैच लगाकर सम्मान दिया। आशा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें कजरी, सोहर, व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित गीत की छटा बिखरी। अंत में सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. रंगजी द्विवेदी, एडी स्वास्थ्य एवं चिकित्सा डॉ. सीके शाही, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फख्रेयार हुसेन, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी के अलावा मनीष, रवि प्रताप बहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed