फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अन्न योजना में 10 जुलाई तक का समय

अन्न योजना में 10 जुलाई तक का समय

Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अन्न योजना में 10 जुलाई तक का समय
अनाज - फोटो : self
अन्न योजना में 10 जुलाई तक का समय
विज्ञापन

जिले में संचालित हैं साढ़े तीन लाख राशन कार्ड
मुखिया सहित परिवार के सदस्यों का देना होगा आधार कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गरीब अन्न योजना से वंचितों का आवेदन अब दस जुलाई तक स्वीकार किया जाएगा। इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई होगी। पात्रता के आधार पर राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में अगस्त माह से खाद्यान्न दिया जाएगा।

जिले में कुल साढ़े तीन लाख राशन कार्डधारक हैं, जिन्हें गेहूं, चावल व मिट्टी तेल उपलब्ध कराया जाता है। इसके बावजूद अब भी बड़ी संख्या मे पात्र कार्ड से वंचित हैं। इन स्थितियों को संज्ञान में लेकर शासन ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। जिसके लिए परिवार का मुखिया अॅानलाइन आवेदन कर सकता है और इसकी कॉपी जिला मुख्यालय पर डीएसओ कार्यालय तो ग्रामीण क्षेत्र में एसडीएम कार्यालय में जमा कराई जाएगी। आवेदन के साथ परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड भी आवश्यक होगा। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने बताया कि आवेदन के लिए दस जुलाई की समय सीमा तय की गई है। यह आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा। पात्र आवेदन कार्यालय में भी कर सकते हैं। आवेदन के लिए मुखिया के फोटो के अलावा परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed