{"_id":"61dc6570e67bd23ae2150479","slug":"15-people-found-positive-basti-news-gkp423204038","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट... गौर सीएचसी के आधा दर्जन कर्मी सहित 15 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट... गौर सीएचसी के आधा दर्जन कर्मी सहित 15 पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर सीएचसी के छह स्वास्थ्यकर्मियों सहित 15 पॉजिटिव
बस्ती। जनपद में हुई कोरोना की जांच में गौर सीएचसी के छह स्वास्थ्य कर्मियों सहित सोमवार को 15 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस प्रकार जिले में कुल 96 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 919 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है। सीएचसी पर पॉजिटिव हुए कर्मियों की पुष्टि सीएचसी प्रभारी डॉ. अमरजीत बरई ने की है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने की है। कहा है कि जांच का क्रम लगातार जारी है। लोगों को कोरोना से सचेत किया जा रहा है कि वे गाइड लाइन का पालन करें। भीड़-भाड़ से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई- दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके लिए चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। शहर के सीमा पर एक टीम जांच कर रही है जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है। सीएमओ ने कहा कि सोमवार को 731 नमूनों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने भेजी है।