फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15 days before making the approach, grounded performance

15 दिन पहले ही बना अप्रोच धंसा, प्रदर्शन

Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 08 Aug 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
15 days before making the approach, grounded performance
गायघाट क्षेत्र के सोधिया घाट का अप्रोच मार्ग धस जाने के खिलाफ ग्रामीणो ने किया प्रर्दशन।
सोंधिया घाट पर बने पुल पर उमरिया की तरफ का अप्रोच हलकी बरसात से ही जगह-जगह धंस गया। इसका निर्माण 15 दिन पहले ही किया गया था। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण कराने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं मुख्य मार्ग से एलिया की तरफ तो सर्विस मार्ग दिया गया, मगर उमरिया की तरफ कोई सर्विस मार्ग नहीं दिया गया। जिसके कारण आए दिन लोग फिसल कर गिरते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुल पर एकत्र हुए और रोड जाम कर नारेबाजी। इस दौरान ग्रामीणों ने अप्रोच बनाने और पिछले कार्य की जांच की मांग की। ग्राम प्रधान सोनहा प्रतिनिधि बालकृष्ण ओझा के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। 
विज्ञापन


प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि जल्द ही इस मुद्दे पर वृहद् आंदोलन छेड़ा जाएगा। इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर जांच की मांग की जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान अर्चना ओझा, रोशन अली, विवेक पाण्डेय, मनोज कुमार,  अवधेश ओझा, जयशंकर प्रसाद मिश्र, मायाराम, कौशल ओझा, लालचन्द्र, अर्जुन , इस्लाम अली, कपिलदेव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed