फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बस्ती महोत्सव के लिए नई उड़ान का लोकार्पण

बस्ती महोत्सव के लिए नई उड़ान का लोकार्पण

Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव के लिए नई उड़ान का लोकार्पण
फोटो
विज्ञापन

बस्ती महोत्सव के लिए नई उड़ान का लोकार्पण
पौराणिक काल से आज तक की गाथा समेटे है स्मारिका
स्मारिका ‘नई उड़ान’ के सहयोगी किए गए सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पौराणिक काल से लेकर आज तक की गाथाओं को लेख, कविता व संदेशों के माध्यम से समेटे बस्ती महोत्सव की स्मारिका ‘नई उड़ान’ का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। साथ ही महोत्सव की स्मारिका के सहयोगियों का सम्मान समारोह व संपूर्ण वीडियो कवरेज का लोकार्पण हुआ।

बृहस्पतिवार को नई उड़ान स्मारिका का लोकार्पण सादे समारोह में किया गया। बस्ती महोत्सव समिति के संरक्षक आईजी आशुतोष, अध्यक्ष डीएम डॉ. राजशेखर, सीडीओ अरविन्द कुमार पांडेय, एडीएम रमेश चंद्र, सीआरओ डॉ. आरडी पांडेय के साथ वरिष्ठ साहित्यकार अष्टभुजा प्रसाद शुक्ल व डॉ. रामनरेश सिंह ‘मंजुल’ ने अपनी बात रखी। स्मारिका में 59 लेख, कविता व संदेशों को शामिल किया गया है। वाराह अवतार की धरती बस्ती के गुणगान की गाथा को गुरु वशिष्ठ की धरती से जोड़ते हुए आगे बढ़ाया गया है। त्रेतायुग, द्वापर युग से लेकर आज तक के महत्ता पर प्रकाश डाला गया। बस्ती महोत्सव के रूप में बस्ती के विकास के बढ़ते आयाम को भी दिखाया गया है। डीएम डॉ. राजशेखर ने महोत्सव की स्मारिका और वीडियो को नया आगाज बताते हुए कहा कि यह आयोजन बहुत कम समय में टीम वर्क से किया गया बेहतर उदाहरण है। भविष्य में इसे नई ऊंचाई मिलेगी। आईजी आशुतोष ने आयोजन की सफलता पर सभी को बधाई दी। सीडीओ अरविन्द पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया तो एडीएम रमेश चंद्र तिवारी ने आभार ज्ञापित किया। समारोह के दौरान लेख व रचनाओं से जुड़े 49, विज्ञापन व सहयोग देने वाले 18, स्मारिका प्रकाश में विशेष सहयोग के लिए 15 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 11 स्थानीय कलाकारों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। समारोह में आयोजन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed