फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कूड़ा निस्तारण के लिए फिर विवाद

कूड़ा निस्तारण के लिए फिर विवाद

Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा निस्तारण के लिए फिर विवाद
फोटो
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए फिर विवाद
लोगों ने चेयरमैन को मौके पर जाने से रोका
अमर उजाला ब्यूरो
रुधौली। नगर पंचायत के पास कूड़ा निस्तारण के लिए स्थायी जगह नहीं है। इधर-उधर कूड़ा डालने से विवाद हो रहा है। मंगलवार के बाद फिर बृहस्पतिवार को कूड़ा गिराने पर हंगामा हुआ। सूचना पर जा रहे चेयरमैन को भी बीच रास्ते में रोक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को किसी तरह शांत कराया।

नगर निकाय के पास कूड़ा निस्तारण के लिए जगह ही अभी तक चिह्नित की जा सकी है। पहले रुधौली नगर पंचायत की सीमा पर आमी नदी के पास अस्थायी तौर पर कूड़ा निस्तारित किया जा रहा था। इस पर मंगलवार को हियुवा भारत के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था। तीन दिन के भीतर मामले का हल नहीं निकाले जाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी थी। तहसील प्रशासन ने अस्थायी तौर पर कूड़ा निस्तारण करने के लिए जमीन चिह्नित कर दी। बुधवार को चिह्नित स्थान पर कूड़ा गिराया गया था। बृहस्पतिवार को जब कूड़ा गिराया जाने लगा तो तमाम लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। रोके जाने की सूचना चेयरमैन धीरसेन निषाद को हुई तो वह विवादित मौके पर पहुंचने के लिए निकले। लेकिन रुधौली-बखिरा मार्ग के मठियवां तिराहे के पास पहले से मौजूद लोगों ने जाने से रोक दिया। चेयरमैन ने डॉयल 100 पर फोन कर इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को भी मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर रास्ता खाली करने के लिए राजी किया। इसके बाद मामला ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अमनदीप डुली के पास पहुंचा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद एसडीएम ने कहा कि कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खोजी जा चुकी है। दूसरी ओर धीरसेन निषाद का कहना है कि जब तक नगर पंचायत को स्थायी तौर पर कूड़ा निस्तारण के लिए जगह नहीं मिल जाती, नगर से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा। मैं बार-बार अपने कर्मचारियों के साथ अभद्रता बर्दाश्त नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed