फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सीसीटीवी के निगहबानी में होगा शहर

सीसीटीवी के निगहबानी में होगा शहर

Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी के निगहबानी में होगा शहर
सीसीटीवी कैमरे की निगहबानी में होगा शहर
विज्ञापन

पालिका ने तय की सभी सिग्नलों पर कैमरा लगाने की रणनीति
चौबीस घंटे सिग्नलों के माध्यम से होगी शहरी की निगरानी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर में पालिका सबसे पहले यातायात को व्यवस्थित करने में जुटी है। तीन स्थानों पर स्थापित यातायात सिग्नल को प्रभावी बनाने के साथ यहां सीसीटीवी कैमरा की कवायद शुरू हो गई है। इस कैमरे से जहां यातायात का नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी, वहीं, शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी इसी के माध्यम से होगी। इस कैमरे को संबंधित स्थानों की चौकियों से जोड़ा ही जाएगा। साथ ही हर चौराहों पर यातायात व्यवस्था पर प्रशासनिक अधिकारी भी नजर रखेंगे। यही नहीं 24 घंटे काम करने वाले इन सीसीटीवी कैमरों की नजर शहर में होने वाली घटनाओं पर भी होगी।

शहरी क्षेत्र में अस्पताल चौराहा, रोडवेज व कंपनी बाग चौराहे पर यातायात सिग्नल पालिका ने स्थापित किया है। इन सिग्नलों में केवल कंपनी बाग पर यातायात नियमों का पालन होता है। शेष का कोई मायने न तो यातायात पुलिस के लिए है और न सड़क पर यात्रा करने वालों के लिए। अब यातायात व्यवस्था को चाक चौबंद करने की कवायद डीएम डॉ. राजशेखर ने शुरू कर दी है। तीनों चौराहों पर स्थापित इन सिग्नलों को सक्रिय करने तथा आवश्यकतानुसार इन सिग्नलों को बढ़ाने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। पालिका भी शहरी सुंदरीकरण योजना के तहत यातायात को और बेहतर बनाने पर केंद्रित है। डीएम की पहल व पालिका की गंभीरता के बीच अभी इन तीनों चौराहों को और व्यवस्थित करने पर है। ऐसे में पालिका यहां सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना को अमली जामा पहनाने की कवायद में जुटा हुआ है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. मणिभूषण त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जहां यातायात नियमों को तोड़ने वाले पकड़ में आएंगे, वहीं, सुरक्षा की दृष्टिकोण से ये कैमरे महत्वपूर्ण साबित होंगे। क्योंकि जो कैमरे यहां लगेंगे उनकी क्षमता सामान्य कैमरों से अधिक होगी। इसके चलते पूरे चौराहे पर इन कैमरों की नजर होगी। चूंकि यह चौबीस घंटे संचालित होंगे। ऐसे में इन चौराहों पर रात में होने वाली घटनाओं को भी कैमरे कैद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed