{"_id":"5a3ea4304f1c1b193e8ba848","slug":"141514054704-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की मुसीबतें बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूधौली नगर पंचायत अध्यक्ष की मुसीबतें बढ़ी
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतने वाले धीरसेन निषाद की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इनकी जन्मतिथि पर सवाल खड़ा किया और अब भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री की शिकायत पर शासन ने डीएम को जांच कर रिपोर्ट भेजने को कहा है।
भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम ने प्रमुख सचिव नगर विकास को एक शिकायत दिया है। जिसमें रुधौली नगर पंचायत अध्यक्ष पर सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ करने और तथ्यों को छिपाकर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने का आरोप लगाया है। प्रमुख सचिव से आरोपों की जांच कराने और आपराधिक वाद दायर कराने की मांग की गई है। शिकायत के मद्देनजर शासन के अनु सचिव बृजेंद्र सिंह ने डीएम को इस प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट भेजने को कहा है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन ने कहा कि उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। कहा कि अगर ऐसी बात होती तो चुनाव के दौरान उनका नामांकन पर्चा खारिज कर दिया गया होता। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग उनकी जीत स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि धीरसेन निषाद ने विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता जायसवाल को निकाय चुनाव में हराकर विजयी घोषित हुए थे।