{"_id":"5953a6bf4f1c1b3b608b469c","slug":"141498654399-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ाकियू की आर-पार के संघर्ष की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ाकियू की आर-पार के संघर्ष की चेतावनी
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने समेत 10 मांगों को लेकर किसान नेताओं ने बुधवार को डीएम से मुलाकात की। समस्याएं हल नहीं होने की दशा में आरपार संघर्ष का एलान किया है।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी ने बताया कि बकाया गन्ना मूल्य का ब्याज समेत भुगतान, गेहूं खरीद भुगतान, विद्युत, सड़क, शिक्षा, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड, नेताओं पर दर्ज मुकदमों की वापसी पर चर्चा हुई। इन बिंदुओं पर डीएम का रुख सकारात्मक नहीं है। जिलाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जुलाई तक समस्याओं का प्रभावी निस्तारण का इंतजार किया जाएगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो 26 जुलाई से डीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन किसान पंचायत लगेगी।
मंडल उपाध्यक्ष दीवान चंद पटेल, महासचिव शोभाराम ठाकुर और डा. आरपी. चौधरी, बंधू चौधरी, जयराम वर्मा, राम कुमार पटेल आदि ने कहा कि भाजपा सरकार से जो उम्मीद थी वह टूट रही है। मुख्यमंत्री चीनी मिल मालिकों के प्रति तो गंभीर हैं किंतु किसानों का दर्द नहीं दिखाई पड़ा। इस दौरान रामचन्द्र सिंह, राजेन्द्र चौधरी, हरिराम किसान, गनीराम, त्रिवेनी चौधरी, श्याम नरायन सिंह, राम तीरथ निषाद, हृदयराम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।