{"_id":"5c3396bebdec2256f87b3aa1","slug":"131546884798-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा कीर्तन दरबार, श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा कीर्तन दरबार, श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सजा कीर्तन दरबार, श्रद्धालुओं ने टेका माथा
हर्षोल्लास के बीच संपन्न हुआ गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संत सिपाही, महान तपस्वी व विश्व बंधुत्व का संदेश देने वाले खालसा पंथ के जनक गुरु गोविंद सिंह का 352वां प्रकाशोत्सव पर कंपनी बाग स्थित गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार सजा। यहां श्रद्धालुओं माथा टेका। गुरु लंगर के साथ ही 13 दिनों तक चलने वाला कार्यक्रम संपन्न हो गया।
श्री गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में भाई नरेंद्र सिंह रागी जत्था देहरादून वालों ने प्रगटयो मरद अगमंड़ा... सहित तमाम भजन गाकर संगत का मन मोह लिया। कार्यक्रम में परिक्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष शुक्ल, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय व डीडीओ नीरज श्रीवास्तव को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। कीर्तन दरबार का संचालन गुरु घर के सेवक सरदार जगवीर सिंह ने किया। कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने देश व धर्म की खातिर उन्होंने परिवार सहित कुर्बानी दी। गुरुद्वारा कंपनी बाग के ग्रंथी ज्ञानी गगनदीप सिंह ने अरदास कर सभी के खुशियों की कामना की। इस मौके पर हरि सिंह, कुलदीप सिंह, हरभजन सिंह, जोगेंद्र सिंह, अमृत पाल सिंह, हरवंश सिंह प्रधान, प्रभुप्रीत सिंह, सर्वजीत सिंह, रविंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।