फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो.. ओडीएफ में 15 फीसदी प्रगति से शासन गदगद

फोटो.. ओडीएफ में 15 फीसदी प्रगति से शासन गदगद

Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो.. ओडीएफ में 15 फीसदी प्रगति से शासन गदगद
फोटो..
विज्ञापन

ओडीएफ में 15 फीसदी प्रगति से शासन गद्गद
आंकड़ों से संतुष्ट दिखे वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव
जुलाई में प्रदेश का सबसे न्यूनतम 75वीं थी जिले की रैंक
मीडिया की सहयोग में भागीदारी पर प्रशासन ने की सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। खुले में शौच मुक्त यानी ओडीएफ गांव घोषित करने की मुहिम में जुलाई की तुलना में अगस्त के उल्लेखनीय सुधार से शासन-प्रशासन उत्साहित है। सोमवार शाम मुख्य सचिव के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान डीएम डॉ. राजशेखर ने अगस्त महीने में 15 प्रतिशत सुधार का आंकड़ा प्रस्तुत किया। डीएम ने इसमें मीडिया के रचनात्मक रुख और सकारात्मक रवैये की सराहना भी की।

बकौल डीएम जुलाई महीने में प्रदेश में बस्ती की रैंक 75वीं थी और घोषित गांवों का प्रतिशत मात्र पांच था, किंतु अगस्त में यह 60वें स्थान पर पहुंच गया। अब सुधार के बाद अब यह 32% से अधिक पहुंचा चुका है। इस कामयाबी का संयुक्त श्रेय डीएम ने सीडीओ, डीपीआरओ, पीडी, डीडीओ, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम के अलावा सभी बीडीओ को दिया। साथ ही एडीओ, जिला समन्वयक एसबीएम, स्वच्छता प्रेरकों, सचिवों और प्रधानों की सराहना भी की। बताया कि अब तक 996 गांवों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है। सबकी सक्रियता और समर्पण की वजह से पिछले एक महीने में 700 से अधिक गांवों में अधूरे कार्य पूरा कर ओडीएफ घोषित करने में सफल रहे। इस दौरान मंडल और जिले स्तर के ज्यादातर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed