{"_id":"5b5df7364f1c1b48748b7b7e","slug":"131532884790-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान बचाने के लिए युवक ने लगाई सरयू में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान बचाने के लिए युवक ने लगाई सरयू में छलांग
Updated Sun, 29 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
----
सरयू में डूब रहे युवक को बचाया
प्वाइंटर
पिपरपातीं बांध के पास नदी में नहा रहा थे राम केवल
भीड़ के बीच 20 वर्षीय रमेश ने दिखाई दिलेरी
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। पिपरपातीं गांव के पास रविवार को सरयू नदी में स्नान करने गया व्यक्ति अचानक डूबने लगा। लोग सिर्फ बचाने के लिए शोर करते हुए उसे डूबता देख रहे थे। इसी बीच तट पर पहुंचे रमेश (20) ने नदी में छलांग लगा दी और डूब रहे राम नवल (40) को बचा लिया।
पिपरपातीं मुस्तकम गांव के राम केवल सुबह करीब सात बजे सरयू नदी में स्नान कर रहे थे। अचानक बहाव के चलते नदी की धारा में चले जाने से डूबने लगे। बांध पर मौजूद तमाम लोग डूबते राम केवल को बचाने के लिए सिर्फ चिल्ला रहे थे। इसी बीच पिपरपातीं एहतमाली गांव का रमेश वहां पहुंचा। पल भर देरी किए बगैर अपनी साइकिल और मोबाइल किनारे रखकर उसने नदी में छलांग लगा दी। सूझबूझ का परिचय देते हुए राम नवल को बाहर निकाला और अनहोनी टल गई। तट पर खड़े प्रत्यक्षदर्शी रमेश के साहस की तारीफ करते नहीं थक रहे थे। रमेश का कहना था कि उसने अपना कर्तव्य निभाया। उसे खुशी है कि किसी की जान बचाई।