{"_id":"5953ad4f4f1c1b1b2b8b45d4","slug":"131498656079-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्रैया क्षेत्र के एक गांव में कामांध युवक ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर रास्ते से गुजर रहे लोग मौके पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
बच्ची की मां ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उसकी 11 साल की पुत्री मंगलवार शाम को अमारी बाजार से डीजल लेकर घर आ रही थी। बंजरिया गांव के निकट सेंदुरिया गांव के मूल निवासी विनोद जबरन बेटी को खींचकर सागौन के बाग में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। बच्ची के चीखने चिल्लाने पर रास्ते से गुजर रहे लोग बाग में पहुंचे। लोगों को देखकर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने घर पहुंच कर आपबीती मां को बताई। यूपी 100 पर सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची। मामले की सत्यता की जांच पड़ताल की। जिसके बाद बुधवार को पुलिस ने मामले मे एफआईआर दर्ज किया। एसओ हर्रैया पंकज गुप्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।