{"_id":"601c3bcb8ebc3e4a0b3a2d21","slug":"1290-vaccinated-in-11-hospitals-of-the-district-basti-news-gkp38349377","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 11 अस्पतालों में 1290 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 11 अस्पतालों में 1290 को लगा टीका
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कोविड का टीका लगवाते स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : BASTI
जिले के 11 अस्पतालों में 1290 को लगा टीका
बस्ती। जिला अस्पताल सहित कुल 11 जगहों पर बृहस्पतिवार को कोविड का टीकाकरण हुआ। जिले में कुल 17 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक 1290 लोगों का टीकाकरण हुआ।
इन बूथों पर स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। इस बार पटेल एसएमएच हास्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया। देर शाम तक 91 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगा। पहले चरण में अब तक पांच टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने बताया कि जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय में सर्वाधिक तीन-तीन बूथ, पीएचसी बनकटी, सीएचसी गौर में दो-दो बूथ जबकि सीएचसी बहादुरपुर, सीएचसी मरवटिया, पीएचसी सल्टौआ, सीएचसी हर्रैया, परशुरामपुर, विक्रमजोत में एक-एक बूथ बनाया गया है।
डॉ. हुसैन ने बताया कि पहली बार पटेल एसएमएच हास्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा में भी एक बूथ बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस चरण में केवल हेल्थ केयर वर्कर्स को ही टीका लगाया गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक और कर्मियों के साथ ही निजी अस्पताल, क्लीनिक के चिकित्सकों तथा वहां के स्टाफ को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण के लिए निजी अस्पतालों के जिम्मेदारों को हिदायत दी गई है। वे सूचना के बाद तत्काल संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर खुद प्रतिरक्षित हों। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पर सख्ती की जाएगी।