फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   123 positive found

कोरोना: जिले में मिले 123 नए पॉजिटिव

Sun, 16 Jan 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
123 positive found
कोरोना: जिले में मिले 123 नए पॉजिटिव
विज्ञापन

- जिले में अब 440 एक्टिव केस, 1172 और नमूने जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में रविवार को 123 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 440 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि अब तक कोरोना से एक की मौत हुई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 1172 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।

सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगा है। कहा कि टीकाकरण प्रतिरक्षित लोगों को भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। भीड़ भाड़ व सार्वजनिक स्थलों पर लोगों का नमूना एकत्रित किया जा रहा है। कोरोना संक्रमित लोगों को अभी होम क्वारंटीन किया जा रहा है, क्योंकि जितने भी संक्रमित मिले हैं, उनमें कोई भी गंभीर नहीं है। वैसे स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है। लेवल वन के चार अस्पतालों के अलावा हर्रैया में भी तीस बेड का कोरोना वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा ओपेक चिकित्सालय कैली में संसाधनों से युक्त लेवल टू का अस्पताल संचालित हो रहा है। यहां मरीजों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। लोगों को कोरोना से सचेत भी किया जा रहा है कि वह गाइड लाइन का पालन करें। भीड़भाड़ में जाने से बचें। रेलवे स्टेशन पर मुंबई दिल्ली से आने वाले प्रवासियों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही चौक चौराहों पर टीम जांच कर रही है। शहर के सीमा पर एक टीम जांच कर रही है, जो नमूना एकत्रित कर मौके पर एंटीजन करती है। लक्षण वाले लोगों का नमूना आरटीपीसीआर के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed