फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   औपचारिकता के बीच समाधान दिवस पूरा

औपचारिकता के बीच समाधान दिवस पूरा

Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 15 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
औपचारिकता के बीच समाधान दिवस पूरा
कलवारी में थाना दिवस पर लोगो की समस्या सुनते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। पुलिस व राजस्व संबंधी मामलों के निस्तारण को लेकर आयोजित समाधान दिवस शनिवार को औपचारिकता के बीच पूरा हो गया। तमाम मामलों के निस्तारण की तारीख दे दी गई तो कई छिटपुट निस्तारित भी हुए। डीएम डॉ. राजशेखर ने गौर थाने में समाधान दिवस पर क्लास लगाई। थाने के अभिलेखों की जांच पड़ताल तो की ही। निपटाए गए मामलों की जानकारी पीड़ित से फोन पर जानी।
विज्ञापन

नियत समय पर डीएम गौर थाने पहुंचे। जहां उन्हें प्रभारी निरीक्षक रामसमुझ प्रभाकर सहित पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिए। अलमारी में रखे अभिलेखों, बैरक, असलहा के रखरखाव के बारे में जानकारी ली। असलहा रजिस्टर में शस्त्र लाइसेंस धारक का नवीनीकरण न होने पर नाराजगी जाहिर की और शीघ्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया। थाने पर उन्होंने फरियादियों की समस्या सुनीं। इस दौरान उन्होंने पूर्व में निस्तारित मामले का परीक्षण किया। थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी बुद्धिराम से फोन पर जानकारी ली। जिसमें प्रार्थी ने बताया कि मामला निस्तारित हो गया है। इस पर डीएम ने लेखपाल को सहमति पत्र देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कोतवाली में समाधान दिवस पर पंजीकृत कुल नौ मामलों में से एक मामले का निस्तारण हुआ। शेष मामले में तारीख दे दी गई। इसी प्रकार पुरानी बस्ती में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश राय की अध्यक्षता में कुल पंद्रह मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से चार का निस्तारण हुआ। वाल्टरगंज में प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह की अध्यक्षता में 15 मामले आए, जिनमें से तीन का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष राजेश मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल पांच मामलों में से दो का निस्तारण हुआ।
कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सीओ अरविंद कुमार वर्मा व एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल की अगुवाई में दस मामले पंजीकृत हुए, जिसमें से तीन का निस्तारण हुआ। यहां गायघाट में वर्षों से ब्रम्हदत्त शुक्ल व फूलचंद्र अग्रहरि के बीच चल रहे विवाद को सुना। प्रकरण के निस्तारण हेतु सभी अधिकारी मौके पहुंचकर निस्तारित करा दिए। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार मोहम्मद जसीम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र पंजीकृत हुए। सभी मामलों में टीम बनाकर मौके पर भेजी गई। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार छावनी थाने पर आयोजित समाधान दिवस में छह मामले पंजीकृत हुए। इनके निस्तारण को टीम भेजी गई। यहां पहुंचे एसडीएम शिव प्रताप शुक्ल ने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थित विक्रमजोत के लेखपाल रमाकांत, अमोढा के राजेश कुमार मौर्य, खम्हरिया के विकास सिंह के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed