{"_id":"5baa7c67867a557fa9002ef5","slug":"121537899623-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूढ़ापार में आग से गृहस्थी, दो गाय जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूढ़ापार में आग से गृहस्थी, दो गाय जली
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बूढ़ापार में आग से गृहस्थी, दो गाय जली
सोमवार रात खाना बनाते समय लगी आग
हलका लेखपाल मौके पर पहुंचे, रिपोर्ट भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। थाना क्षेत्र के बूढ़ापार गांव में सोमवार की रात खाना बनाते समय आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। दो गायें भी बुरी तरह जलकर झुलस गई हैं। ग्रामीणों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया।
बूढ़ापार गांव में उस समय आग लग गई जब गांव के रामचेत मौर्य का परिवार आवासीय झोपड़ी में खाना बना रहा था। तभी अचानक छप्पर जलने लगा परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आग ने भीषण रूप पकड़ लिया और देखते ही देखते घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण जुटने लगे। घंटों बाद किसी तरह से गांव वाले आग पर काबू पाए। तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में बगल के छप्पर में बांधी दो गायें भी झुलस गई हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उमानाथ उपाध्याय परिवार को हरसंभव मदद करा रहे। सूचना पाकर मंगलवार को पहुंचे हलका लेखपाल राम सहाय ने बताया कि गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया है। रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार को भेजा जा रहा है। जो भी आर्थिक सहायता होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा।