फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   प्रधानों ने बनाई रैली की रणनीति

प्रधानों ने बनाई रैली की रणनीति

Wed, 29 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों ने बनाई रैली की रणनीति
प्रधानों ने बनाई रैली की रणनीति
विज्ञापन

24 को लखनऊ में जुटेंगे प्रदेश भर के प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
कुदरहा। प्रधान समस्याओं को लेकर 24 सितंबर को प्रस्तावित रैली पर चर्चा के लिए बुधवार को ब्लॉक सभागार में अखिल भारतीय प्रधान संघ के लोग जुटे। यहां रैली की रणनीति बनाने के बाद प्रधान की समस्याओं के निराकरण की मांग उठी। वक्ताओं ने सरकार की नीतियों पर टिप्पणी की। बाद में प्रधानों ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

बैठक के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने कहा कि प्रधान की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ग्राम पंचायत स्वतंत्र इकाई है। जबकि स्वतंत्र रूप से प्रधान काम नहीं करने पा रहे हैं। सरकारी तंत्र के अलावा जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत इनके कार्यों पर हस्तक्षेप करते हैं। इसके लिए 24 सितंबर को प्रधान लखनऊ में एकत्रित होकर सरकार के कानों तक अपनी बात पहुंचाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष अमित शुक्ल ने कहा कि कुदरहा के प्रत्येक ग्राम प्रधान महारैली में पहुंचेंगे। इसके लिए कार्य योजना बना ली गई है। इस मौके पर अशोक श्रीवास्तव, अमित कुमार पंकज, कमल सिंह, इंद्रकुमार, फूलचंद्र यादव, सुभाष दूबे, अभिषेक पांडेय, संजय गोस्वामी, विभूति सिंह, निर्भय पाल, हरिश्चंद्र पाल, महेश एवं गिरजा शंकर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed