फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रोडवेज बसों से सफर आसान नहीं

रोडवेज बसों से सफर आसान नहीं

Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 27 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों से सफर आसान नहीं
UP roadways
बस्ती। रोडवेज के सहारे यदि समय से मंजिल पर पहुंच जाते हैं तो आप खुश नसीब हैं। प्रशिक्षित मैकेनिकों के अभाव के चलते बसों की समुचित जांच नहीं हो पा रही है, जिससे बस रास्ते में ही दगा दे जाती है। सबसे बुरा हाल ग्रामीणांचल के रूटों की बसों की है। क्योंकि वर्कशॉप में 120 स्टॉफ की जगह महज 30 लोग ही बचे हैं।
विज्ञापन

कस्बों तक यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है। कुल 35 बसें स्थानीय कस्बों के लिए चलाई जा रही हैं। डुमारियागंज-सोनहा मार्ग पर 10 तो डुमारियागंज-बढ़नी मार्ग पर भी इतनी ही संख्या में रोडवेज की बसें संचालित की जा रही हैं जो इटवा तक चलती हैं। इसी तरह बस्ती-बांसी मार्ग पर जाने के लिए 10 बसें नियमित चलाई जा रही हैं। महसो-महुली मार्ग पर एक और तीन बसें गोरखपुर रोड पर दौड़ती हैं। जबकि महसों से फैजाबाद के लिए भी एक बस नियमित चल रही है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने सभी प्रमुख मार्गों पर बस की सुविधा दे रखा है, लेकिन इन बसों से यात्रा करना उतना आसान नहीं जितना की देखने से लगता है। क्योंकि रास्ते में ही बस में खराबी आ जाने के कारण अधिकतर देरी से पहुंच रही हैं। बसों की हालत यह है कि शीशे टूटे हुए हैं। जो सही सलामत है, वह जाम हैं। यात्रियों का कहना है कि खराब टायर जर्जर सड़कों को झेल नहीं पाने से पंक्चर हो जाते हैं। यदि कहीं बस बंद हो गई तो धक्का लगाकर र्स्टाट कराना मजबूरी है। प्रतिदिन शहर आने वाले यात्रियों का कहना है कि रोडवेज बसों से यात्रा करना बहुत कठिन हो गया है। बस्ती से टांडा के लिए बस का इतंजार कर रहे अजय राय ने बताया कि एक घंटे से अधिक हो गए हैं। बस का इंतजार है, लेकिन डिपो में अभी तक बस नहीं पहुंची है। जिससे लोग परेशान हैं। इस गर्मी में तो बस में बैठने के बाद भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मजबूरी है कि प्राइवेट साधन आधी दूरी तक ही ले जाते हैं। बस्ती से गोरखपुर जा रहे पुष्पेंद्र ने बताया कि बस हमेशा देर में आती है जिससे बहुत समस्याएं होती हैं। बस का इतंजार कर रहे विजय ने बताया कि लोगों को अंबेडकरनगर जाना है पर अभी तक बस नहीं मिली जबकि एक बजे आने का समय है और डेढ़ बज गए हैं।
विज्ञापन


मैकेनिक नहीं होने से है समस्या: इंचार्ज
रोडवेज के इंचार्ज जय गोविंद सिंह कहते हैं कि डिपो में मैकेनिकों की भारी कमी है। 120 में सिर्फ 30 लोग ही हैं। जो बसों की चेकिंग करते हैं। दूसरे कब पंक्चर हो जाए, कहा नहीं जा सकता है। फिर भी डिपो उपलब्ध संसाधनों से अच्छी सेवा दे रहा है और आगे सुविधाओं का प्रयास भी है। स्थानीय स्तर पर इस समय 35 बसें संचालित की हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिट बसें ही जाती हैं रोड पर: सहाय
रोडवेज के सीनियर फोरमैन इंचार्ज अजय सहाय का कहना है कि डिपो में वर्तमान में 120 के सापेक्ष 30 का ही स्टॉफ है, लेकिन बस सेवा पर इसका कोई असर नहीं है। बसों की जांच के बाद ही संबंधित रूट पर भेजी जाती है। पहले कुछ अव्यवस्थाएं थी लेकिन अब सब कुछ ठीक कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed