फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12 more corona infected found in the district

जिले में 12 और कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
12 more corona infected found in the district
जिले में 12 और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे कम होने लगी है। सोमवार को 20 और लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं 12 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि सोमवार को भी संक्रमण से जिले में किसी की मौत नहीं हुई है।
जिले में अब कोरोना के 94 केस एक्टिव हैं। संक्रमण से अब तक 323 लोगों की जान हा चुकी है। सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी ताकत लगी हुई है। गांव-गांव विभागीय टीम जहां नमूने लेकर जांच कर रही है। वहीं आरआरटी और निगरानी समिति की ओर से बताए गए लोगों के नमूने स्वास्थ्य विभाग एकत्र कर जांच में जुट गई है। कोरोना पर नियंत्रण के लिए हर संभव कोशिश जारी है।
विज्ञापन

बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल 561323 नमूने लिए जा चुके हैं। उनमें से 557175 की रिपोर्ट आ चुकी है, जिसमें 545537 की रिपोर्ट निगेटिव रही है। 11638 नमूनों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव मिल चुकी है। कोरोना से ठीक होकर अब तक 11194 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि 4148 नमूनों का परिणाम अभी लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed