{"_id":"5953aa824f1c1b536b8b4714","slug":"111498655362-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए अलग वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में वृद्धों के लिए अलग वार्ड
Updated Wed, 28 Jun 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पतालों में अब तक वृद्ध मरीजों का इलाज सामान्य वार्ड में किया जाता था। अब नया वार्ड खुल गया है। इस वार्ड का नाम जीरियाटिक है।
10 बेड के इस वार्ड में 60 या उससे ऊपर के वृद्धों को ही भर्ती किया जाएगा। वार्ड का उद्घाटन जिला चिकित्सालय के एसआइसी डॉ. आलोक शुक्ल व सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने किया। एसआइसी ने कहा कि अस्पताल में सभी संसाधन मौजूद हैं। चिकित्सकों की कमी को लेकर शासन स्तर पर व्यवस्था बनाई जा रही है। इस नए वार्ड में वृद्धजनों को बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला क्षय रो अधिकारी डॉ. एसएन वैश्य, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीके वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, सचिन चौरसिया सहित तमाम चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे।