फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10,654 children took the NIPUN assessment exam, attendance was 95.41 percent.

Basti News: 10,654 बच्चों ने दी निपुण असेसमेंट परीक्षा, 95.41 प्रतिशत रही उपस्थिति

Sat, 30 Nov 2024 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
10,654 children took the NIPUN assessment exam, attendance was 95.41 percent.
10,654 बच्चों ने दी निपुण असेसमेंट परीक्षा, 95.41 प्रतिशत रही उपस्थिति
विज्ञापन

ओएमआर की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें प्रधानाध्यापक : विजय आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। दो दिवसीय निपुण एसेसमेंट परीक्षा शनिवार को हरैया ब्लॉक के समस्त परिषदीय विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय में संपन्न हुई। शुक्रवार को सम्पन्न हुई कक्षा एक से तीन की परीक्षा में 4,047 बच्चों के सापेक्ष 3,925 तथा शनिवार को कक्षा चार से आठ की परीक्षा में 7,119 के सापेक्ष 6,729 बच्चे उपस्थित रहे। कक्षा एक से आठ तक 11,166 के सापेक्ष 10,654 बच्चे उपस्थित रहे। कुल उपस्थिति 95.41 प्रतिशत रही। यह जानकारी देते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने बताया कि दोनों दिन परीक्षा दो घंटे की कराई गई।
परीक्षा को सुचारु रूप से और निगरानी में कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रत्येक न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। साथ ही प्रत्येक विद्यालय पर दूसरे विद्यालय के शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था। कक्षा एक से तीन के बच्चों ने जो सही उत्तर दिया उसके अनुसार उनका ओएमआर शिक्षकों ने भरा तथा कक्षा चार से आठ के बच्चों ने अपना ओएमआर स्वयं भरा। परीक्षा के बाद शिक्षकों ने ओएमआर को परख ऐप पर अपलोड किया। जहां भी ऐप पर ओएमआर अपलोड करने में समस्या हुई शिक्षकों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसआरजी, एआरपी और ऑपरेटर ने तुरंत समाधान किया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के बाद सभी स्कूलों को निर्देश जारी किया गया है कि ओएमआर शीट को दो माह तक सुरक्षित रखना है। ऐसे में ओएमआर शीट की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, अन्यथा संबंधित प्रधानाध्यापक के खिलाफ कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed