{"_id":"5b8ae2d442c792401c54d7d6","slug":"101535828692-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने डाली आदर्श गांव अगौना पर एक नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने डाली आदर्श गांव अगौना पर एक नजर
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने डाली आदर्श गांव अगौना पर एक नजर
जमीन पर बैठकर बच्चों संग डीएम व सीडीओ ने किया भोजन
अधूरे कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी। बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम अगौना में डीएम डॉ. राजशेखर सुबह करीब दस बजे पहुंच गए। यहां डीएम व सीडीओ अरविंद पांडेय ने प्रधानमंत्री आवास व शौचालय निर्माण की समीक्षा की। खुले में शौचमुक्त न होने की जानकारी पर डीएम ने जिम्मेदारों को हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान डीएम और सीडीओ प्राथमिक विद्यालय पर जा पहुंचे। यहां मिड-डे मील परोसा जा रहा था। दोनों अधिकारी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए और भोजन किए।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने ग्रामीणों से फीडबैक लिया। गांव की बुजुर्ग महिला दुलारी ने बताया कि उन्हें जहां पेंशन नहीं मिल रही है, वहीं, आवास से भी अब तक लाभान्वित नहीं किया गया है। राशन कार्ड पर भी पूरा अनाज नहीं मिल रहा है। डीएम ने महिला की बात गौर से सुनने के बाद आगे बढ़ गए। ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज वर्मा ने शीघ्र पेंशन दिए जाने की बात कही। यहां एक स्थान पर रास्ता न होने पर डीएम ने कारण जाना तो पता चला कि रामलाल नामक ग्रामीण रोड़ा अटका रहा है मगर जब रामलाल डीएम के सामने पड़ा तो उसने दो टूक अपनी सफाई दे दी। डीएम ने प्रधान को यहां खड़ंजा लगाने के निर्देश दिए। बुजुर्ग राम सुमेर ने बताया कि उसे पेंशन मिल रही, लेकिन राशन कार्ड तथा आवास नहीं है। बीडीओ प्रभा शंकर चौबे ने बताया कि इनके दो बच्चों का नाम आवास की सूची में फीड हो गया है। पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही ने बताया कि राशन कार्ड फीेड हो रहा है। शीघ्र ही राशन मिलने लगेगा। सूफिया खातून ने रास्ता न होने की जानकारी दी। डीएम ने गांव के बगल स्थित गड्ढे को देखकर उसके बारे में गहन पूछताछ की। यहां लेखपाल को पैमाइश करा कर सीमांकन के निर्देश डीएम ने दिए। इस मौके पर तहसीलदार कन्हैया प्रसाद, एडीओ पंचायत आनंद सिह, सुरेंद्र चौधरी, प्रधान रामनेवास यादव, आरपी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।