{"_id":"5b82e01142c792465c2ca431","slug":"101535303697-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बढ़ी सरयू नदी, तटबंध का बेस डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बढ़ी सरयू नदी, तटबंध का बेस डूबा
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
कुदरहा में मटियरिया गांव के पास तटबंध को क्षति पहुंचाती सरयू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। एक बार फिर सरयू का जलस्तर बढ़ने लगा है। कटरिया-चांदपुर तटबंध किनारे बना बेस डूब गया है। जिससे नदी की धारा तटबंध को छूकर बहने लगी है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय अयोध्या के मुताबिक नदी खतरे के निशान 92.730 मीटर से 44 सेमी ऊपर 93.170 मीटर पर है।
पानी बढ़ने से खजांचीपुर, विशुनदासपुर, सुविखा बाबू, भूअरिया, टेढ़वा, दिलासपुरा गांव जहां पहले से ही बाढ के पानी से घिरे थे ऐसे में और जलस्तर बढ़ने से यहां के लोगों की मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई हैं। चांदपुर गांव के पास लगी कटान को रोकने के लिए मरम्मत कार्य चल रहा है। शनिवार से रुक-रुक कर हो रही बरसात के कारण तटबंध पर फिसलन आ गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली मुश्किल से पहुंचने पर मरम्मत कार्य में बाधा पड़ रही है।
टकटवा-किशुनपुरा व मोजपुर रिंग बांध पर नदी का दबाव बढ़ गया है। मोजपुर रिंग बाध को सरयू की कटान से रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कटरिया चांदपुर तटबंध पर बने ठोकर नंबर पांच व तीन का नोज भी तेजी से बैठ रहा है। जिस पर बाढ खंड मजदूरों को लगा कर बोल्डर व रोड़ा से नदी के बहाव को ठोकर से दूर करने का प्रयास कर रह है। मरम्मत कार्य के लिए मंगाये जा रही ईटें काफी घटिया किस्म की हैं। जिनमें ईंट कम राबिस की मात्रा अधिक दिख रही है। इस बावत एसडीओ जितेंद्र कुमार का कहना है कुछ एक-दो ट्रॉली में खराब ईंटे आई हैं। ईंटों में गिनती नहीं की जा रही। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड डीके त्रिपाठी का कहना है कि नदी का जलस्तर बढ़ने से तटबंध पर दबाव बढ़ गया है। तटबंध को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।